कल गोविन्दगढ़ में भाजपा की जन आक्रोश सभा का होगा आयोजन
चौमू /(मोहम्मद उस्मान)
चौमूँ। राजस्थान में कांग्रेस के कुशासन, जंगलराज और भ्रष्टाचार के विरूद्ध भारतीय जनता पार्टी की जन आक्रोश यात्रा का आयोजन पुराना बस स्टैंड, गोविंदगढ़ में रविवार दिनांक 8 जनवरी, 2023 को दोपहर 12 बजे होगा। जन आक्रोश सभा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पुनिया, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, अलवर सांसद बालकनाथ, सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती, मकराना विधायक रुपाराम मुरावतिया, भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा, जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शिरकत करेंगे। विधायक रामलाल शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में जन आक्रोश सभा में आने का आह्वान किया है।


